दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी को लेकर प्रचार अभियान

प्रेस विज्ञप्ति-2
दिनांक 27 अप्रैल 2021

दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी को लेकर प्रचार अभियान

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा दिनांक 15 मई 2021 तक के लिए प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय,बरहरा कोठी भवानीपुर तथा रुपौली प्रखंड मुख्यालय सहित मीरगंज बाजार,बिरौली तथा टीकापट्टी बाजार को बंद रखने के संबंध में प्रचार अभियान चलाया गया।

जिला पदाधिकारी के आदेश के अनुसार दिनांक 15 मई 2021 तक उपरोक्त जगह पर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को केवल दवा,दूध,रसद सामग्री,फल,सब्जी एवं विनिर्माण सामग्री की दुकानें, औद्योगिक प्रतिष्ठान को कॉविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के शर्त पर खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त भोजनालय को टेक अवे या होम डिलीवरी सुविधा  पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के शर्त पर खोलने की अनुमति दी गई है।

अपर एसडीओ डॉ संजीव कुमार सज्जन बताया कि जिला पदाधिकारी के इस आदेश के सफल क्रियान्वयन तथा आम जनमानस के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अनुमंडल मुख्यालय सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों में मायकिंग करवाई गई है। उन्होंने बताया कि आम जनता के सहयोग से कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त किया जाना है। उनके अनुसार अभी प्रचार अभियान चलाकर सभी को अवगत कराया जा रहा है तथा आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post