*बंगाल में ममता, असम-पुडुचेरी में बीजेपी, केरल में लेफ्ट फ्रंट व तमिलनाडु में द्रमुक की सरकार : एग्जिट पोल*

*बंगाल में ममता, असम-पुडुचेरी में बीजेपी, केरल में लेफ्ट फ्रंट व तमिलनाडु में द्रमुक की सरकार : एग्जिट पोल*

*-तीन पोल में बीजेपी बना रही सरकार अन्य सभी टीएमसी के पक्ष में*
*-सबसे बड़ी बात नंदीग्राम में शुभेंदु से हार रही हैं दीदी*

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। नतीजे तो 2 मई को आएंगे तभी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर है लेकिन अब तक 3 एग्जिट पोल के नतीजे तो ‘2 मई, दीदी गई’ का संकेत दे रहे हैं।

इंडिया टीवी-पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में तो बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि, कई दूसरे एग्जिट पोल्स में ममता बनर्जी की हैटट्रिक की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन अधिकतर की नजर में नंदीग्राम से अपने पूर्व सिपहसालार शुभेंदु अधिकारी से ममता बनर्जी हारती नजर आ रही है।

टाइम्स नाउ-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर हुई है लेकिन ममता बनर्जी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में एक बार फिर बीजेपी सरकार बना सकती है।
इंडिया टीवी-पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल को माने तो पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आती दिख रही है। उसके मुताबिक बंगाल में बीजेपी को 173 से 192 सीटें मिल मिल सकती हैं। जबकि टीएमसी के खाते में 64 से 88 सीटें आ सकती हैं।
टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, यहां बीजेपी ने टीएमसी को बहुत ही कड़ी टक्कर दी है लेकिन सूबे में पहली बार सरकार बनाने के लिए अभी उसे इंतजार करना पड़ेगा।

सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 152 से 164 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी के खाते में 109 से 121 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को 14 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। सभी 5 राज्यों को मिलाकर कुल 822 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। बंगाल की 2 सीटों पर एक-एक उम्मीदवार की मौत की वजह से वोटिंग बाद में होगी।
हालांकि, रिपब्लिक-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता में आ सकती है।

एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 138 से 148 सीटें मिल सकती हैं। टीएमसी को 126 से 136 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 6 से 9 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
‘जन की बात’ के एग्जिट पोल के मुताबिक भी बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बना सकती है। उसके मुताबिक, बीजेपी को 173, टीएमसी को 113 और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को महज 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक 126 सीटों वाले असम में एक बार फिर से बीजेपी+ सरकार बना सकती है। बीजेपी+ को 75 से 85 सीटें और कांग्रेस+ को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जाने का अनुमान है।
रिपब्लिक-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी असम में बीजेपी सरकार की भविष्यवाणी की गई है।

उसके मुताबिक एनडीए को 79, यूपीए को 45 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां लेफ्ट गठबंधन एक बार फिर सत्ता में आ रहा है। केरल में पिछले कई चुनावों से हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है लेकिन इस बार लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट इस ट्रेंड को मात देने में कामयाब हो सकता है। उसे 75 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस की अगुआई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 61 सीटें मिल सकती हैं।

बीजेपी+ को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।इंडिया टुडे-माइ एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक तो केरल में एलडीएफ की एकतरफा जीत हो सकती है। उसके खाते में 104 से 120 सीटें और यूडीएफ को 20 से 36 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए के खाते में शून्य से 2 सीटों की भविष्यवाणी की गई है।

रिपब्लिक-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में इस बार सत्ता परिवर्तन हो सकता है। डीएमके को जबरदस्त जीत हासिल हो सकती है। सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक डीएमके+ को 165 और सत्ताधारी एआईएडीएमके+ को महज 63 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक तो डीएमके+ को 175 से 195 सीटें मिल सकती हैं। डीएमके+ को 38 से 54 सीट मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन एनडीए की सरकार बन सकती है। यहां एनडीए को 18 सीटें तो यूपीए को 12 सीटें मिल सकती हैं। वहीं चाणक्य के मुताबिक भी बंगाल में ममता बनर्जी भारी बहुमत से सरकार बना रही जबकि बीजेपी भी 108 सीटों के साथ बड़ी संख्या में अपनी ताकत बढ़ाने में सफल रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post