पटनाः ग्राहकों को अक्सर सिलिंडर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था।

पटनाः ग्राहकों को अक्सर सिलिंडर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इससे निजात मिल गई है। अब आपके खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलिंडर खत्म होगी तो परिवार के किसी भी सदस्य को बहुत परेशान होने की जरुरत नहीं है। ना ही युद्ध स्तर पर मशक्त करने की जरुरत है। बल्कि सिलिंडर प्राप्‍त करने के लिए अब सिलिंडर की डिलिवरी से जुड़ा एक नियम बदलने जा रहा है, जिसकी घोषणा सरकार बहुत जल्द करने वाली है।
ज्ञात हो कि सरकार ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है और उम्‍मीद है कि जल्‍द ही नये सर्व‍िस की घोषणा सरकार करेगी। अधिकारियों का कहना है इस संदर्भ में कि ये तीनों सार्वजनिक तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल आपस में मिलकर एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म बनायेंगी। इससे यह होगा कि आपके आसपास में जिस सार्वजनिक तेल कंपनी की भी एजेंसी होगी, आपको उसी से सिलिंडर मिल जायेगा। यानी अगर आपकी एजेंसी बीपीसीएल की है। मगर आपके आसपास में इंडियन ऑयल की एजेंसी है तो आपको उसी से सिलिंडर मिल जायेगा। इससे लोगों को एलपीजी सिलिंडर प्राप्‍त करने करने में आसानी होगी। अधिकारियों की मानें तो नये प्लेटफॉर्म से ग्राहकों की परेशानी समाप्‍त होगी। अब ऐसा नहीं होगा कि आप एक कंपनी से कनेक्‍शन लेने के चलते किसी दूसरी कंपनी से गैस सिलिंडर नहीं ले सकते हैं। बल्कि नये प्लेटफॉर्म के आ जाने से आप जिस चाहे उससे सिलिंडर ले सकेंगे। साथ ही ग्राहकों को भी बेवजह के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post