अगर आपको अपने आधार (Aadhar) कार्ड पर दी गई जानकारी में कोई बदलाव करना है तो आपको बेहद सावधान (Alert) रहने की जरूरत है. बहुत सी फर्जी वेबसाइट्स (Fake Websites) गैर कानूनी तरीके से लोगों से पैसे वसूल रही हैं. ऐसे में केवल UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही आधार कार्ड में बदलाव करें नहीं तो ये आपको भारी पड़ सकता है.

दिल्ली: मौजूदा दौर में सरकारी या सरकारी सेवा से जुड़े किसी भी काम के लिए आपको आधार कार्ड (Aadhar Card) की जरूरत पड़ती है. आधार की इसी अनिवार्यता का कुछ लोग गलत फायदा उठा रहे हैं. आधार को अपडेट (Update) या करेक्शन (Correction) के नाम पर आए दिन फर्जीवाड़े की खबर आती है. ऐसे में अगर आप भी आधार कार्ड में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आधार कार्ड में बदलाव कैसे और कहां से करें.
फर्जी वेबसाइट्स से सावधान
आधार अपडेट के नाम पर कुछ फर्जी वेबसाइट्स (Fake Websites) भी लोगों को बेवकूफ बना रही हैं. इन वेबसाइट्स पर ठीक उसी तरह से प्रोसेस (Process) किया जाता है जैसे किसी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर किया जाता है. यूजर्स को धोखा देने के इरादे से फर्जी वेबसाइट्स कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) की तरह से ही काम करती हैं.
आधार अपडेट करने का सही तरीका
अगर आपके आधार कार्ड पर कोई भी जानकारी गलत है या समय के साथ अपडेट हो गई है तो आप आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट WWW.UIDAI.IN पर विजिट कर सकते हैं. UIDAI की वेबसाइट पर कुछ कॉमन सर्विस सेंटर के नाम भी दिए गए हैं. उन सेंटर पर जाकर भी आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं.