मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार

 *•बिहार-* माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के इस संकट काल में सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने इस आपदा से निपटने में बेहद धैर्य, अनुशासन और हिम्मत के साथ काम करने वाले चिकित्सकों, नर्सों, सफाई कर्मियों, प्रशासन और पुलिस के लोगों सहित सभी कोरोना योद्धाओं का पूरे बिहार परिवार की तरफ आभार व्यक्त किया। 


*•बिहार-* मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस आपदा में अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण मानवता की सेवा कर रहे हैं। युवा साथी जनता की सेवा के लिए विशेष रूप से सक्रिय हैं और सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग कर रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने ऐसे सभी लोगों का बिहार परिवार की तरफ से धन्यवाद किया।


*•बिहार-* मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से अपील करते हुये कहा कि कोरोना की पहली लहर के दौरान बिहार ने बहुत दृढ़ता और साहस के साथ यह लड़ाई लड़ी। इस बार भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए हमें अपने और अपनों को बचाना है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में सरकार का साथ देना है। आइए संकल्प लेते हैं कि हम सब मिलकर इस जंग को जीतेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post