पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की निधन के सस्पेंस पर लगा विराम

 



*पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की निधन के सस्पेंस पर लगा विराम, अस्‍पताल ने की पुष्टि कोरोना संक्रमण की वजह से निधन*


बता दें कि आज सुबह या खबर सामने आई थी कि मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन हो गया है लेकिन थोड़ी देर बाद तिहाड़ जेल के डीजी ने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद शहाबुद्दीन के निधन पर 6 घंटे तक सस्पेंस बना रहा लेकिन अब तिहाड़ जेल प्रशासन एवं DDU अस्पताल की तरफ से अधिकारिक पुष्टि होने के बाद यह साफ हो गया है कि शहाबुद्दीन इस दुनिया में नहीं हैं। विवादों में घिरे रहे बाहुबली शहाबुद्दीन की मौत भी विवादों के साथ हुई 6 घंटे तक के सोशल मीडिया से लेकर तमाम समाचार माध्यमों में यह खबर दौड़ती रही कि शहाबुद्दीन का निधन हो चुका है या फिर अभी वह जिंदा है परिवार की तरफ से इस मामले पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता और अन्य पार्टियों के नेताओं ने शहाबुद्दीन के निधन पर शोक जताया था और अब आधिकारिक पुष्टि होने के साथ यह साफ हो गया है कि शहाबुद्दीन अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post