अमेरिका की तरफ से बताया गया है कि वो भारत को वैक्सीन के बनाने में हर उस कच्चे माल की सप्लाई करेगा जिसकी जरूरत पड़ने वाली है. ये भी कहा गया है कि फ्रंट लाइन वर्कस को बचाने के लिए अमेरिका की तरफ से तुरंत रैपिड डाइगोनॅस्टिक टेस्ट किट, वैन्टिलेटर और पीपीई किट उपलब्ध करवाई जाएंगी. ये जानकारी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की तरफ से भारत के NSA अजित डोभाल को दी गई है.वहीं जेक की तरफ से भारत में बढ़ रहे कोरोना मामलों पर चिंता भी जाहिर की गई है और उन्होंने सहानुभूति भी व्यक्त की
Tags
Videsh